May 27, 2026

बंगाल में हिंसा भाजपा और आरएसएस की सोची समझी साजिश:तारिक अनवर

Read Time:2 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद शाह तारिक अनवर के आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में सांसद तारिक अनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले पांच दिनों में कटिहार के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया हैं। जिसमें प्रधानमंत्री सड़क के अलावा उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी कटिहार जिले के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जो भी समस्याएं सामने आई है और जो ग्रामीणों की मांग है। समस्या का समाधान करते हुए ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा सांसद तारीक अनवर ने बंगाल में वक्फ संशोधन बिल को लेकर हो रहे हिंसा को लेकर कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि मामला अब कोर्ट में पहुंचा है।कोर्ट के फैसला का सभी को इंतजार करते हुए सम्मान करने की जरूरत हैं। इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन में मुख्यमंत्री को चेहरे को लेकर कहा कि महागठबंधन की बैठक के बाद ही साफ होगा कि महागठबंधन से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। वहीं सांसद तारीक अनवर बीते कई दिनों से हुए आंधी तूफान और बारिश की वजह से फसल के नुकसान को लेकर भी किसानों के लिए उचित मुआवजा की मांग किया है। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, बी के ठाकुर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Previous post गुप्त सूचना पर दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 27.04 लीटर विदेशी शराब और दो बाइक जब्त।
Next post नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कटिहार में जोरदार प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial