अपराध नियंत्रण को ले दियारा क्षेत्रों का दौरा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
जिले के पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह के नेतृत्व में मनिहारी पुलिस द्वारा दियारा क्षेत्रों का सघन तलाशी अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बैजनाथपुर, कमालपुर और बिजली दियारा में अपराध पर नकेल कसने को लेकर गश्ती किया गया। और कहा कि किसानों व पशुपालकों को डरने की जरूरत नही है। सभी किसान शांतिपूर्वक अपनी फसल की निगरानी में लग रहे, मनिहारी पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। मालूम हो कि दियारा क्षेत्र में कलाई की फसल अपनी पूर्ण बालिक अवस्था में आ चली है और कुछ फरार अपराधियों की नजर भी इस फसल पर है। बीते दिनों कुछ अपराधियों के गिरफ्तारी होने के उपरांत अब बचे अपराधियों की नजर कलाई की फसल पर टिकी हुई है। पिछले हफ्ते कुछ छुटभैये अपराधियों द्वारा पशुपालकों को परेशान किया गया था जिसकी शिकायत मनिहारी से मुख्यालय तक पहुंची। शुक्रवार को इसी शिकायत के आलोक में मनिहारी पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चला कर किसानों और पशुपालकों को भय मुक्त किया गया। अभियान में प्रशिक्षु एसआई निशा रानी के अलावा दर्जनों सशस्त्र बल साथ थे।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
