November 12, 2026

कटिहार में कांग्रेस का जोशीला स्वागत, शाहनवाज आलम का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

Read Time:1 Minute, 9 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम के पहली बार कटिहार आगमन पर प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रेम राय की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसियों ने आंधी-पानी के बीच भव्य स्वागत किया। मिर्चाई बारी स्थित आदर्श विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में आलम ने आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।इस दौरान प्रमुख नेता पंकज यादव, अमरजीत यादव, साजिद आलम, मसरूर आलम, अमरकांत तिवारी, राकेश यादव, माधव पांडेय और जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, मिर्जापुर दियारा में फ्लैगमार्च और छापेमारी
Next post नवाबगंज में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial