महिलाए आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही है : सीमा झा
प्रवीण कुमार(कटिहार)
अम्बे शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष सीमा झा के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आज के राजनीति परिवेश ओर समाज में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। संगठन की मुख्य संरक्षक प्रतिमा तमांग ने परिचर्चा में महिलाओं की राजनीति भागदारी पर विस्तार से बताते हुए कहा कि आज से कुछ समय पुर्व केवल राजनीति से जुड़ी परिवारों की महिला राजनीति में आगे बढती थी। लेकिन अब बदलते परिवेश में गैर राजनीति परिवार की महिला भी बढ चढ कर हिस्सा ले रही है। और कामयाब भी हो रही है ओर समय आ गया है। ये जज्बा बरकरार रहना चाहिए।जिला अध्यक्ष सीमा झा ने भी अपने व्यकतव में कहा कि महिलाए आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही है। चाहे कोई सा भी क्षेत्र हो महिलाए हर काम को चुनौतीपूर्ण तरीके लेती है। सफलता भी प्राप्त कर रही है। उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि एक दौर था। जब महिलाए खुद से घर से बाहर निकलने में सकुचाती थी लेकिन अब माहौल बिल्कुल विपरीत है। आज महिलाए अपने कार्य के बदौलत खुद अपनी पहचान स्थापित कर रही है।संगोष्ठी को आगे बढाते हुए संयोजक डा आभा कुमारी ने बताया कि महिलाए सभी क्षेत्रों में बढ़ रही है। लेकिन खासकर चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं ने कृति मान बनाने का कार्य कर रही है। नित्य नये नये खोज कर मेडिकल सांइस में अपना योगदान दे रही है। इस दौरान सदस्य नुतन साह ने कहा हैकि महिलाए वास्तव में वो शक्ति है। जिसके बिना कोई समाज या राष्ट्र अपने को पुर्ण होने की कल्पना नही कर सकता है। महिलाए सभी क्षेत्रों में कदमताल करते हुए सबसे बड़ी जिम्मेदारी परिवार का संरक्षण ओर बच्चों में संस्कार का सृजन के साथ ही सभी परिवारीक सदस्यों एक सुत्र में बाध के रखने का जठिलता पुर्वक कार्य करती है।इस कार्यक्रम को ओर भी महिलाओ ने सम्बोधित किया जिसमें उपस्थित रहे अतिथि में शोभा जयसवाल,प्रियंका सिंह पूजा शर्मा पिंकी चौधरी गुड़िया शर्मा आदि ने भाग लिया।
