May 25, 2026

मनिहारी नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू, उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी

Read Time:2 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिजली विभाग द्वारा मनिहारी के नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। शुक्रवार से बिजली विभाग की दो तकनीकी टीमों ने उपभोक्ताओं के घरों में जाकर स्मार्ट मीटर का कनेक्शन करना शुरू किया है। सीनियर इंजिनियर मुकुंद कुमार झा ने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली उपभोग और बिलिंग की प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया जा सके।इंजीनियर मुकुंद कुमार झा ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन विभाग की ओर से इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर कनेक्शन के बाद, यह मीटर पंद्रह से अधिकतम पैंतालीस दिनों के भीतर एक्टिवेट हो जाएगा। उपभोक्ता अपने बिजली बिल को मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से रीचार्ज की तरह भर सकेंगे।इंजीनियर मुकुंद ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर के कनेक्शन में फैली अफवाहों पर ध्यान न देकर विभाग का सहयोग करें। स्मार्ट मीटर की सुविधा से न केवल बिजली बिलिंग में पारदर्शिता आएगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए बिजली के उपयोग पर बेहतर नियंत्रण भी संभव हो सकेगा।इस अवसर पर कपिलदेव पंडित, अब्दुल बारी, मसूद, तौकीर मौजूद थे।

Previous post प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन
Next post सांसद तारीक अनवर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत शिविरों का लिया जायजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial