May 25, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Read Time:1 Minute, 58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शनिवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिहारी में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत दिलारपुर, बघार, बाघमारा, और बौलिया के स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही, इन कर्मियों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई।शिविर के दौरान, स्वच्छता कर्मियों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो सके। साथ ही, सभी स्वच्छता कर्मियों को कचरे के सुरक्षित निपटान के लिए सैफ्टी किट, ग्लब्स, जूते और मास्क पहनकर काम करने की सलाह दी गई, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपना कार्य कर सकें।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार एवं प्रखंड समन्वयक प्रकाश कुमार मौजूद रहे। इनके साथ स्वास्थ्य विभाग से गुंजन कुमारी और निक्की कुमारी (ANM), मनीष कुमार (डाटा ऑपरेटर) ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की।स्वच्छता पर्यवेक्षकों में परमानंद यादव, विकास यादव, और मो. जहांगीर,चंदन मंडल, भरत कुमार यादव, मंचन मंडल, दिनेश मंडल, शंकर मंडल, रामजी यादव, नानक सहनी, नवीन कुमार समेत अन्य कर्मियों ने भी भाग लिया।

Previous post बाढ़ के कारण मनिहारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार स्थगित
Next post मनिहारी नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू, उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial