बालश्रम के विरुद्ध एवं बाल अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बारसोई प्रखंड अंतर्गत चौंदी पंचायत के खिदिरपुर गाँव में एक्शन ऐड एसोसिएशन (यूनिसेफ) के तहत कटिहार जिले में चल रहे उड़ान परियोजना के तहत बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गठित बाल सांसद एवं मीना मंच के बच्चों के साथ बाल श्रम एवं बाल अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार अभियान के तहत बालश्रम एवं बाल अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों के बीच क्वीज एवं बाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को जागरूक किया गया। एक्शन ऐड के प्रतिनिधि प्रणव एवं प्रियंका ने बताया कि इस कार्यक्रम के पहल पर रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 एवं 8 के 37 बच्चों का नामांकन नपं स्थित आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट में करवाया गया। आगे कहा कि एक्शन ऐड के बच्चे जब तक विद्यालय से बाहर हैं तब तक वो किसी न किसी बाल मजदूरी जैसे कार्यों में सम्मिलित रहते हैं इसलिए बाल श्रम जैसे असमाजिक कार्य को ख़त्म करने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ना बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वॉलनटीयर मो० मरतज आलम एवं उमति खातून तथा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया ।
More Stories
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
