09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा अलग अलग रूट में परिचालन शुरू
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल प्रशासन द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट इंट्रेंस कंपेटिव एग्जामिनेशन 2024 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अलग अलग रूट में शुरू किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी सं. 03202/ 03201 पटना-कटिहार-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03202 पटना-कटिहार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को पटना जं. से 15.00 बजे खुलकर उसी दिन 21.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन वापसी में गाड़ी सं. 03201 कटिहार-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को कटिहार से 22.15 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी। उसी प्रकार रेल प्रशासन द्वारा पटना-गया-पटना, पटना-डीडीयू-पटना, सहरसा-पटना-सहरसा, रक्सौल-पटना-रक्सौल, बेतिया-पटना-बेतिया , मुजफ्फरपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर,मुजफ्फरपुर-भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन अलग अलग रूट में निर्धारित दिन में परिचालित होगी। जिससे परीक्षार्थियो को काफी राहत मिलेगी।……. ……… ………. ………… ……. *स्पेशल ट्राई की अवधि का किया गया विस्तार*प्रवीण कुमार,कटिहार।ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कटिहार- बरौनी- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सिवान-गोरखपुर-अयोध्याधाम-कानपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चलाये जा रहे स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इस स्पेशल के गुवाहाटी एवं श्रीगंगानगर से और 13 फेरे में गाड़ी संख्या 05636 गुवाहाटी- श्रीगंगानगर समर स्पेशल वर्तमान में 26.06.2024 तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से परिचालित की जा रही है। इस स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे आगामी दिनांक 03.07.2024 से 25.09.2024 तक प्रत्येक बुधवार को चलाने का निर्णय लिया गया है । यह स्पेशल गुवाहाटी से बुधवार को 18.15 बजे खुलकर गुरूवार को 13.37 बजे हाजीपुर रूकते हुए शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी । वही ट्रेन संख्या 05635 श्रीगंगानगर-गुवाहाटी समर स्पेशल वर्तमान में 30.06.2024 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से परिचालित की जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे आगामी दिनांक 07.07.2024 से 29.09.2024 तक प्रत्येक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है।यह स्पेशल श्रीगंगानगर से रविवार को 13.20 बजे खुलकर मंगलवार को 02.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए बुधवार को 00.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12 कोच हैं।
