हसनगंज में आठ दिवसीय टेनिश क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
हसनगंज-प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित बलुआ चौक समीप बीसीसी क्रिकेट क्लब के अगुवाई में आठ दिवसीय टेनिश क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशान्त झा व टूर्नामेंट के आयोजकों ने संयुक्त रूप से किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया है। टूर्नामेंट के पहले दिन सिहला और गोपीनगर के बीच मैच की शुरुआत हुई जिसमें गोपीनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रशान्त झा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसमें 16 टीम भाग लिया है। किसी भी प्रकार की खेल युवाओं के लिए उत्साह जनक होता है। खेल से शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण इलाके में इस तरह के कार्यक्रम होने से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। वहीं इस अवसर पर अमित कुमार,प्रेम कुमार पोद्दार,पप्पू कुमार मंडल,व खेल आयोजक के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव संजीव कुमार आदि ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Previous post
बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान बारसोई थाना प्रांगण में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
