168 एनसीसी कैडेट्स का मनिहारी गंगा घाट पर हुआ स्वागत।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
ऑल इंडिया सीलिंग यात्रा के तहत गंगा नदी के रास्ते यात्रा कर रहे 168 एनसीसी कैडेट्स का मनिहारी के गंगा घाट पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व सीसी नेवल यूनिट नैनीताल के ग्रुप कमांडर कर रहे थे जो कानपुर से गंगा के किनारे 1600 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर कोलकाता तक जाएंगे। यह यात्रा 2 महीने की अवधि में संपन्न होगी और इसका उद्देश्य स्वच्छ नदी यात्रा को बढ़ावा देना है। यह सीलिंग यात्रा एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड अंतर्गत आने वाली अंतिम सीमा क्षेत्र मनिहारी में प्रवेश कर चुकी है जो अगले चरण की ओर प्रवेश करते हुए एनसीसी निदेशालय बंगाल एवं सिक्किम के क्षेत्र हेतु प्रस्थान करेगी। इस सीलिंग यात्रा का मनिहारी गंगा घाट पर 35 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स पुर्णिया और स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नल मनीष वर्मा शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के कमांडिंग आफिसर कर्नल अमित अहलावत ने की। कर्नल ने कैडेट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहा और उन्हें इस अद्वितीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। यह यात्रा कानपुर से शुरू हुआ और सोमवार को गंगा घाट मनिहारी पहुंचा जो 2 दिसंबर को यात्रा गंगा किनारे विभिन्न घाटों से गुजरते हुए कोलकाता हेतु आगे बढ़ेगा।यात्रा का उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता और उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान कैडेट्स स्थानीय समुदायों से जुड़कर नदी की सफाई और संरक्षण के महत्व पर संवाद की। समारोह में स्वच्छ नदी यात्रा के महत्व पर भी चर्चा की गई और यह बताया गया कि इस यात्रा के माध्यम से गंगा नदी की स्वच्छता और पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर लोगों में कैसे जागरूकता फैलाई जाए। इसके साथ ही सीलिंग टीम के स्वागत में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा आम जन को संबंधित उद्देश्य हेतु जागरूक किया गया।इस अवसर पर 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य मौजूद थे।
