जानकी महोत्सव के अवसर पर 108 महिलाओं को किया गया सम्मानित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
शनिवार को महेश्वरी अकैडमी स्कूल के इंदौर हॉल के प्रांगण में जानकी महोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 108 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शोभा जयसवाल ने की जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार, तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन जानकी सखी बहिना कमेटी के द्वारा किया गया इसके लिए मैं पूरे कमेटी को जानकी महोत्सव का बधाई देता हूं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान कर सम्मानित होने वाले महिलाओं को भी बधाई देता हूं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शोभा जयसवाल ने कहा कि सम्मानित हुए सभी नारी शक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है एवं आए हुए सभी अतिथियों को पाक बना कर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रो वीना रानी, प्रो आभा मिश्र, प्रो राखी कुमारी, डॉ रंजना झा, कल्पना मित्रा, किशोर मंडल, समाजसेवी बबन कुमार झा, शशिकांत झा ,एसके झा, विनय भूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
