लाभा स्टेशन पर खड़ी तेल टैंकर में लगी आग से 14 वर्षीय बालक झुलसा, आवागमन घंटों बाधित।
कटिहार (रतन कुमार ओझा)
कटिहार मालदा रेल खंड के लाभा स्टेशन पर खड़ी तेल से भरी बीटीपीएन टैंकर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना के दौरान स्थानीय निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद फैसल आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर ले जाया गया। रेल कर्मियों और दमकल की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक मालगाड़ी खड़ी होने से आवागमन घंटों बाधित रहा जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल रेलवे प्रशासन अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
