September 15, 2026

लाभा स्टेशन में पेट्रोल वाली मालगाड़ी के एक डब्बे में आग लगने से अपना तफरी का माहौल।

Read Time:2 Minute, 48 Second

आगलगी की घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अंतर्गत लाभा स्टेशन में कटिहार से एजेपी जा रही पेट्रोल वाली मालगाड़ी के एक डब्बे में अचानक आग लग जाने से एक व्यक्ति झुलस गया। पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आग देखने वालों की भीड़ जुट गई। स्टेशन मास्टर शशि कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मोहम्मद फैसल झुलस गया है। जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर भेजा गया है। आग को बुझाने के लिए माल गाड़ी को आगे बढ़ा दिया गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। डीआरएम सुरेंद्र कुमार, सीनीयर डीएमई, डीएसओ, डीएससी, डीईईओ/टीआरडी कटिहार पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आगलगी डब्बे का जायजा लिया। घटनास्थल पर जिले से एवं प्राणपुर थाना से दमकल आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया। डीआरएम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इसका जांच किया जा रहा है। आग में झुलसा हुआ युवक का इलाज सदर अस्पताल कटिहार में हो रहा है। इधर घटना को लेकर लाभा चौक में दहशत का माहौल व्याप्त है।लाभा चौक की दर्जनों दुकानें भय से बंद कर दिया गया। स्टेशन परिसर स्थित लाभा चौक में दुकानदार प्रकाश कुमार, अनूप लाल, मोहम्मद इस्माइल,मोहम्मद रफीक आदि दर्जनों ने बताया कि अचानक बहुत जोर से आवाज हुई। इतना जोर दार धमाका हुआ कि लोगों में दहशत हो गया।हम लोग दुकान बंद कर स्टेशन परिसर की ओर गया तो देखा कि मालगाड़ी में पेट्रोल वाली एक डब्बे में जबरदस्त आग लग गई है आग इतना भयानक था कि अगल-बगल की सारी दुकान दनादन बंद हो गई। देखते-देखते जिले से पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पूरा स्टेशन परिसर रेल पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया है।

Previous post लाभा स्टेशन पर खड़ी तेल टैंकर में लगी आग से 14 वर्षीय बालक झुलसा, आवागमन घंटों बाधित।
Next post बारसोई मे टी०बि० मुक्त पंचयात हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन l
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial