September 14, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले में लंबित 1,460 ई-चालानों का निपटारा किया गया। इन चालानों से संबंधित कुल ₹23,38,700 की राशि का निष्पादन हुआ। परिवहन विभाग के 118 चालानों से ₹7,77,100 तथा यातायात पुलिस के 1,342 चालानों से ₹15,61,600 की राशि का निपटारा किया गया। अभियान के तहत वाहन चालकों को पुराने ई-चालानों के त्वरित एवं सरल समाधान का अवसर मिला। विभाग ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

Previous post अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र का सदर विधायक ने किया भ्रमण, युवा कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Next post मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial