मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ जैसी त्रासदी में भी नेता और अधिकारी आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। मनिहारी पहुंचने पर नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद ने प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं तथा संचालित कम्युनिटी किचन का जायजा लिया। उन्होंने कटाव प्रभावित ऊंचे स्थानों पर शरण लिए विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। श्री यादव ने राहत कार्यों को नाकाफी बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अवैज्ञानिक तरीके से बने डैम और नदी जल समझौते को आने वाले दिनों में बिहार के लिए खतरे की घंटी बताया। सांसद ने पीड़ित परिवारों को निजी स्तर पर नगद राशि देकर सहयोग भी किया। इसके बाद वे नदी मार्ग से आजमपुर गोला होते हुए अमदाबाद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
