September 14, 2026

अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक

Read Time:1 Minute, 49 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, डॉ. हरिओम प्रसाद ने एक साल पूर्व केबी झा कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक के पद पर योगदान दिया था। कुछ माह पूर्व उन्हें राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा में अर्थपाल के पद पर प्रतिनियुक्त कर भेजा गया था।शनिवार को वे टोटो से कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। टोटो चालक द्वारा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉ. हरिओम प्रसाद के निधन पर केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, डॉ. मिलन कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नगर सह मंत्री रवि सिंह सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डॉ. हरिओम प्रसाद के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूर

Previous post तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
Next post कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial