September 14, 2026

कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा

Read Time:1 Minute, 24 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से जीआरपी चौक जाने वाली मुख्य सड़क के बीच फुटपाथ का हिस्सा धंस गया है।बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारों का फुटपाथ नीचे धंसने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को इस धंसे हुए हिस्से से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क और फुटपाथ के इस खतरनाक हिस्से पर जिम्मेदार विभाग की नजर कब पड़ेगी?अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो लगातार बारिश के कारण सड़क का यह हिस्सा और भी धंस सकता है और हादसे का खतरा बढ़ सकता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर धंसे हुए फुटपाथ की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले इस समस्या का समाधान किया जा सके।

Previous post परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial