अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र का सदर विधायक ने किया भ्रमण, युवा कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
कोमल गुप्ता (कटिहार)
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र, कटिहार का सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कला एवं संस्कृति की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभाशाली प्रशिक्षु कलाकारों से संवाद किया और उनकी रचनात्मक यात्रा, अनुभव एवं भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली।सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्थानीय कला एवं संस्कृति की प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा कलाकारों की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक सोच से वे काफी प्रभावित हुए।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु कलाकारों से संवाद के दौरान उनके अनुभव और कला के प्रति समर्पण ने उनके दिल को छू लिया। उन्होंने सभी युवा एवं प्रतिभाशाली कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
