स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक संगीता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, बलरामपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता देवी ने शनिवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने बुके भेंट कर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।मुलाकात के दौरान विधायक संगीता देवी ने बारसोई-बलरामपुर क्षेत्र के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सक, दर्द एवं हड्डी से संबंधित चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ तथा महिला रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।विधायक ने कहा कि ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। यदि स्थानीय अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध हो जाए, तो बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को काफी राहत मिलेगी।विधायक की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री निशात कुमार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द पहल की जाएगी। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास करने की बात कही।स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक संगीता देवी ने संतोष व्यक्त किया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
