कोढ़ा में 3 दिनों में 2 की हत्या । पुलिस के हाथ खाली ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना में पिछले 3 दिनों के अंदर एक साइकिल रिपेयरिंग करने वाले व्यक्ति सहित एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या की गुत्थी कोढ़ा पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है । बताते चलें कि कोढ़ा थाना के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 पचमा मिलिक में रात्रि लगभग एक बजे एक 30 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पचमा मिलिक निवासी मोहम्मद अंसार घर के बरामदे पर सोया हुआ था। देर रात्रि करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर सोए अंसार के सर में गोली मार दी । वहीं बुधवार को गेड़ाबाड़ी कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 81 भटवारा के समीप एक महिला पुलिस प्रभा भारती की हत्या गोली मारकर कर दी गई हालांकि महिला सिपाही की हत्या बहुत ही निर्मम हत्या की है। जिसे गेड़ाबाड़ी से कटिहार जाने के दरमियान भटवारा प्लांट के समीप अपराधियों ने टेंपो से खींच कर उतार कर मुंह में पिस्टल से गोली मार दी थी जिनमें मृतक के पिता के द्वारा 7 लोगों के खिलाफ नामजद अभियुक्त बनाया गया है जिनमें कोढ़ा पुलिस ने एक की गिरफ्तारी की है । 3 दिन गुजर जाने के बाद भी दोनों हत्या की गुत्थी कोढ़ा पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है ।
More Stories
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार-बंगाल के लोगों में आक्रोश, वर्षों से नाव के सहारे आवागमन
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार और पश्चिम बंगाल...
