बिजली बकाएदारों का काटा गया कनेक्शन हरकपं।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में बिजली विभाग की टीम ने डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। जिसमें करीब 15 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया। यह अभियान रामपुर कोशपाली गांव और तीनगछिया गावों में चलाया गया। जिसको लेकर विद्युत कर्मी प्रभाकर कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार दो हजार से ऊपर बकायदार जो चार से पांच महीने तक बिजली बिल अदा नहीं किए हैं। साथ ही जिनका पांच हजार से ऊपर बिजली बिल बाकी है, वैसे बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा हैं। मौके पर बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया। बताया राजस्व प्राप्ति को लेकर विभागीय स्तर पर बिजली बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बताया लंबे बकायेदारों का आज बिजली कनेक्शन काटा गया है। विद्युत मानव बलों ने बताया कि यह विभागीय कार्रवाई है। अगर कनेक्शन काटते समय जो उपभोक्ता मानक अनुसार बिल जमा कर देते हैं, तो उसका कनेक्शन नहीं काटा जाता है। साथ ही शेष राशि जमा के लिए वक्त भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर विद्युत कर्मी व मानव बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
