October 18, 2026

हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो गई। मृतक वार्ड संख्या आठ, निवासी दिलीप चौधरी का पुत्र था।जानकारी के अनुसार, आशु सोमवार को गंगा स्नान करने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे हटिया घाट के समीप गंगा में उसका शव तैरता मिला। शव मिलने से घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Previous post राशन वितरण की तकनीकी बाधाओं पर SDO सख्त, डीलरों से किया सीधा संवाद।
Next post दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial