दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, सीओ चंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा शामिल हुए।बैठक में पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों में पर्याप्त विद्युत प्रकाश और सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नियमानुसार अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही निर्धारित तिथि पर प्रतिमा विसर्जन करने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया।बैठक में जिप सदस्य सुमति देवी, जदयू नगर अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, विजय कृष्ण सिंह, मुन्ना सिंह, जाकिर अंसारी, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, युगल पासवान, मंजय साह एवं संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
राशन वितरण की तकनीकी बाधाओं पर SDO सख्त, डीलरों से किया सीधा संवाद।
जन वितरण प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में PDS डीलरों की...
