दुर्गा पूजा पर बारसोई पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान मंदिरों, पंडालों और मेला स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। रात्रि गश्ती बढ़ाई जाएगी और सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। शांति भंग करने, हुड़दंग मचाने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अशांति फैलाने वालों की भी निगरानी होगी।एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। नशे या शराब का सेवन कर पंडाल या मेले में आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति के लिए लोग तुरंत पुलिस से संपर्क करे। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
