October 18, 2026

डॉ. कलाम की जयंती पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस।

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष और प्रेरणादायक विचारों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट शिक्षिका नवीना खातून, नेहा प्रवीण सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Previous post दुर्गा पूजा पर बारसोई पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील।
Next post गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल जारी, कामकाज ठप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial