गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल जारी, कामकाज ठप।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर पंचायत मनिहारी के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कनीय अभियंता शेख रिजवान के साथ मारपीट, धमकी देने और सरकारी कागजात फाड़ने के आरोप में मुख्य पार्षद राजेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मी हड़ताल पर हैं। मामले में मनिहारी थाने में कांड संख्या 488/2026 दर्ज है।पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताली कर्मियों में रोष है। कर्मियों ने मुख्य पार्षद सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। हड़ताल के कारण कार्यालय का कामकाज ठप है तथा दैनिक कार्यों और साफ-सफाई पर भी असर पड़ रहा है।इस दौरान पार्षद श्रवण शर्मा, युगल पासवान, प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह सहित महिला और पुरुष कर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी के आधार पर जांच की बात कही है। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार से संपर्क नहीं हो सका।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
