October 18, 2026

राशन वितरण की तकनीकी बाधाओं पर SDO सख्त, डीलरों से किया सीधा संवाद।

Read Time:2 Minute, 18 Second

जन वितरण प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में PDS डीलरों की विशेष बैठक हुई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में ई-पॉश मशीन में आ रही खराबी, राशन वितरण में बाधा और लाभुकों की शिकायतों पर डीलरों से सीधा संवाद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण लाभुकों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, इसे दूर करना प्राथमिकता है।*17 अक्टूबर को e-KYC कराने की अपील*बैठक में e-KYC पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने अपील की कि जिन राशन कार्डधारकों की e-KYC लंबित है, वे 17 अक्टूबर को आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ नजदीकी PDS दुकान पर पहुंचकर e-KYC पूरी कराएं। e-KYC होने से राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में भी राशन लेने की सुविधा मिलेगी।*डीलरों ने उठाए मुद्दे*डीलर संघ के अध्यक्ष मो. आफताब आलम ने कहा कि मशीन की तकनीकी खराबी से डीलर और लाभुक दोनों परेशान हैं। लाभुकों का आक्रोश डीलरों को झेलना पड़ता है। उन्होंने मार्जिन मनी भुगतान का मुद्दा भी उठाया और दुर्गा पूजा से पहले लंबित भुगतान करने की मांग की, ताकि दुकानदारों को त्योहार की तैयारी में सहूलियत मिले।बैठक में वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने पर सहमति बनी। मौके पर दुलाल चंद्र साह, श्यामा मजूमदार, मो. नसीम, मो. तैयब अली, कृष्ण कुमार दास सहित कई डीलर मौजूद रहे।

Previous post गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल जारी, कामकाज ठप।
Next post हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial