October 18, 2026

कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना

Read Time:1 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है। बुधवार को महिला थाना के पास और सिरसा क्षेत्र में जांच के दौरान 262 वाहनों का चालान काटकर 10,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।अभियान में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन परिचालन और ओवरलोडिंग के मामलों पर कार्रवाई की जा रही है। लंबी दूरी की बसों के दस्तावेजों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा बिना पंजीकरण संचालित टोटो और ऑटो की भी जांच हो रही है।जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। विभाग के अनुसार, अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।

Previous post बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial