July 30, 2026

मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके स्कूटी की डिक्की और पिट्ठू बैग से कुल 25.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू शाह, उम्र 22 वर्ष, पिता मिकी साह, निवासी गणेशपुर, थाना बखरी बाजार, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ नीले रंग की TVS कंपनी की स्कूटी को भी विधिवत जब्त कर लिया।मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 227/26, दिनांक 27/07/26, धारा 30(a) बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Previous post संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
Next post मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial