मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रविवार को नगर क्षेत्र के नया टोला वार्ड संख्या 2 में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला में एक युवक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे व्यक्ति को जवानों ने धर दबोचा। तलाशी में उसके घर से कुल 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा एक ग्रे रंग का छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक स्मार्टफोन, एक की-पैड फोन और एल्युमिनियम फॉयल का डब्बा भी जब्त किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बुलबुल कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता बिट्टन महतो, निवासी नया टोला वार्ड संख्या 2 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 329/26 दिनांक 28/07/26, धारा 8(c)/21(b) NDPS एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में SHO संतोष कुमार झा, SI विकास, PSI पुष्पेंद्र कुमार, PSI पीयूष नंदन और ASI सुभाष चौधरी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
