संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार)
कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक शिष्टमंडल के साथ कुर्सेला के कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के बाद सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूर्व में सांसद तारीक अनवर ने स्वयं कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था, जहां कटाव निरोधी कार्यों में कई कमियां सामने आई थीं। इसके बाद सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि अब उन बैठकों और निर्देशों का सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। कटाव निरोधी कार्य पहले की तुलना में काफी तेज़ गति और अधिक मजबूती के साथ किया जा रहा है। इससे गंगा कटाव को लेकर क्षेत्र के लोगों में बनी चिंता कम होगी और बाढ़ व कटाव से प्रभावित गांवों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और सांसद तारीक अनवर स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि इसी गति और गुणवत्ता के साथ कार्य जारी रहा तो कटाव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।दौरे के दौरान कांग्रेस के शिष्टमंडल ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रहेगा। मौके पर दिलीप विश्वास,डॉ० सत्यनारायण,मोहम्मद सलीम,राजेंद्र प्रसाद यादव,अनिल यादव, देवेंद्र महतो,हरिमोहन चौधरी,पप्पू कुमार,इम्तियाजुल सहित कई बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
