November 10, 2026

मनिहारी के चार खिलाड़ी नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 37वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप, जो हरियाणा के भिवानी में आयोजित हो रही है, उसमें मनिहारी नगर से चार खिलाड़ी चयनित हुए हैं। अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में शमा परवीन (पिता- शरीफ अंसारी) और अंजनी कुमारी (पिता- मुन्ना यादव) को चुना गया है, जबकि अंडर-19 बॉयज कैटेगरी में अंकित आनंद (पिता- आनंद यादव) और अंश गुप्ता (पिता- अजय गुप्ता) चयनित हुए हैं।इनकी सफलता पर जदयू नेता शंभू सुमन, मुख्य पार्षद राजेश यादव,जनसुराज के नेता सैफ अली खान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों, खासकर लड़कियों को भी प्रेरणा लेने की सलाह दी ताकि मनिहारी के और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Previous post मनिहारी में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक के 350 पेड़ काटे, जांच में जुटी पुलिस।
Next post पुलिस सप्ताह पर मनिहारी पुलिस ने निकाली जागरूकता प्रभात फेरी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial