November 12, 2026

मिर्जापुर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के मिर्जापुर में रामकथा आयोजन की पूर्व संध्या पर 501 कन्याओं ने गंगाजल लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा मनिहारी के मुख्य गंगा तट से नगर भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे के साथ पुनः मिर्जापुर पहुंची। नौ दिनों तक चलने वाली इस रामकथा में श्रद्धालु भक्त कथा सुनकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। शोभायात्रा में गोपाल कृष्ण यादव, सरोज यादव, मनोज यादव, शेख शेरू सहित अनेक लोगों की भागीदारी रही।

Previous post विभिन्न कांडों में फरार दो अभियुक्त को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Next post स्वास्थ्य केंद्र में 38 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial