November 12, 2026

जनता दरवार में 4 मामले का हुआ निष्पादन , 3 नये मामले प्रतिवेदित

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानास्तर पर जनता दरबार प्रति शनिवार निर्धारित है।इसी कड़ी मे मनिहारी थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका एवं थानाध्यक्ष पंकज आनंद की उपस्थिति में संयुक्त जनता दरबार आहुत की गयी। शनिवार को जनता दरवार में पूर्व से लंबित चली आ रही मामलों में से 4 का ऊभय पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया है। जबकि 3 नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। आयोजन के क्रम में मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार भी अचानक पहुंचे और मामले में दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर अंचल कर्मी मंटु कुमार , पीएलवी रेहाना परवीन सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण अंचलों से आये फरियादी एवं अन्य मौजूद थे।

Previous post जनजाति गौरव दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम कटिहार ने किया भव्य आयोजन
Next post 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए जिले में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial