November 12, 2026

जनजाति गौरव दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम कटिहार ने किया भव्य आयोजन

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शशि डालमिया वनवासी कल्याण आश्रम बालिका छात्रावास में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष निर्मल डालमिया, सचिव बबन कुमार झा और छात्रावास अध्यक्ष छाया तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर छात्राओं द्वारा जनजातीय नृत्य, गीत और भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। जिला अध्यक्ष निर्मल डालमिया ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के वनवासी समाज के विकास के प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में वनवासी समाज का चतुर्मुखी विकास होगा।जिला सचिव बबन कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक सुधार होगा। छाया तिवारी ने छात्रावास के बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके लोक नृत्य और पारंपरिक गीतों के अभ्यास की सराहना की।कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धूश्मर काली स्थान के छात्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर शोभा जयसवाल, विभा मिश्रा, अजय कुमार दास, भास्कर मास्टर, विकास सोरेन, रितेश कुमार, मालती कुमारी, संतोष कुमार, नीलू शाह, मंगनी देवी, ज्योति साह, आनंद कुमार, स्वर्ण मालाकार, स्मिता शाह और नमिता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous post गंगा नदी में मगरमच्छ का विचरण, ग्रामीणों में दहशत
Next post जनता दरवार में 4 मामले का हुआ निष्पादन , 3 नये मामले प्रतिवेदित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial