ई-रिक्शा की ठोकर से 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 पर तीनघरिया ढाला के समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की ठोकर से 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक की पहचान सूरज कुमार, शाहपुर पटोरी, जिला समस्तीपुर निवासी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार सूरज कुमार अपने ननिहाल तीनघरिया ढाला स्थित मलिनिया गांव आया हुआ था। बुधवार की शाम वह सड़क किनारे से जा रहा था, तभी तीनघरिया रेलवे फाटक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीछे से उसे ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही बालक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परिजनों ने घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बालक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
