July 28, 2026

विभिन्न दलों से जुड़े 52 लोग राजद में शामिल

Read Time:3 Minute, 14 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

कटिहार नगर के चौधरी मुहल्ला स्थित तब्बसूम हॉल में आयोजित राजद का सदस्यता ग्रहण समारोह में राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम के समक्ष पूर्व उपमेयर प्रत्याशी अरमान राणा के नेतृत्व में भाजपा एआईएमएम कांग्रेस प्रशासनिक अधिकारी से सेवानिवृत से जुड़े 52 लोगों ने आज राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। जुड़ने वाले प्रमुख लोगों में मो नजीम चन्दन पोद्दार रामानंद केसरी आकाश कुमार जितेन्द्र कुमार साह अरमान मल्लिक मो इरफ़ान हुसैन मो वाहिद आदि शामिल थें। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप मौजूद राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम ने कहा कि उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव के प्रति युवाओं में व्यापक लोकप्रियता का नतीजा है कि नौजवान सैकड़ों की संख्या में राजद ज्वाईन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव से पहले राजद में शामिल होने से महागठबंधन को मजबूती मिल रही है।एक विचार व्यवहार के कारण राष्ट्रहित में राजद कांग्रेस जदयू सीपीआई सीपीएम एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ भेकेगी। देश भर में बिखरे विपक्ष की एकता से भाजपा को बैचेन कर दी। इस अवसर पर डॉ करीम ने कटिहार के युवाओं से लोक सभा चुनाव के बूथ स्तर पर काम करने को कहा उन्होने कहा कि लोक सभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदाता गोलबंद हैं।राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा अम्बेडकर परिचर्चा से समाज में अंडर करेंट पैदा हो गया है लोग देश की वर्तमान स्थिति को समझने लगे हैं 2014 से गुमराह हुए युवा बेरोजगारी महंगाई दंगाई से परेशान होकर देश में अब बदलाव चाहते हैं।प्रदेश सचिव अब्दुल गनी ने शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने कहा कि शामिल कार्यकर्ताओं को जल्द ही चुनाव को लेकर संगठन में काम करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा ललिता तिर्की जिला सचिव बिनोद कुमार सिंह राखी यादव श्यामलाल यादव सरदार योगेन्द्र सिंह विकास साह आदि नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Previous post गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को लेकर मेट को मिला प्रशिक्षण।
Next post विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial