गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को लेकर मेट को मिला प्रशिक्षण।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के तहत मनरेगा योजना के क्रियान्वयन एवं सफल संचालन को लेकर नवचयनित मेटो का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार ,सहायक तकनीकी मुरली मनोहर मुरारी, पंचायत रोजगार सेवक अनिल रजक, सुजीत कुमार सिंह आदि ने प्रशिक्षण दिया ।प्रशिक्षकों द्वारा मेटों को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। ईंट सोलिंग एवं कंक्रीट, मिट्टी सड़क निर्माण। मजदूरों का चयन, मजदूरों का रजिस्ट्रेशन, लेबर कार्ड बनाना, मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना ,वृक्षारोपण ,कृषि से जुड़ी योजनाएं सहि गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की तकनीक , मजदूरों के समूह को तैयार करना साथ ही कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधा मुहैया कराना एवं कार्यरत मजदूरों को एसएमएस के माध्यम से मजदूरी की हाजरी बनाना आदि विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रखंड के सभी छह पंचायत रायपुर महेशपुर डंडखोरा, द्वाशय, सौरिया एवं भमरेली पंचायत के नवचयनित मेटो को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
