November 10, 2026

मनिहारी में 57 प्रधान शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षा गुणवत्ता सुधार का संकल्प।

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार को मनिहारी प्रखंड शिक्षा संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के 57 प्रधान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की। बीआरसी लेखापाल दुर्गेश कुमार चौधरी एवं प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। नियुक्त शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में प्रधान के रूप में योगदान देंगे। इस मौके पर शिक्षकों को जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कई शिक्षक सहित शशिभूषण सिन्हा, शरीफ अंसारी, मुन्ना कुमार, उपस्थित रहे।

Previous post बच्चों की चहेती शिक्षिका अर्चना का प्रधान शिक्षक बनने पर दी शुभकामनाएं।
Next post मनिहारी में संध्या गश्ती के दौरान एक युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार, दो फरार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial