November 10, 2026

बच्चों की चहेती शिक्षिका अर्चना का प्रधान शिक्षक बनने पर दी शुभकामनाएं।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधान शिक्षक पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने की। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने अर्चना कुमारी को आदर्श शिक्षिका बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। शॉल, अंगवस्त्र और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं भावुक माहौल में उपस्थित रहे।

Previous post कोसी का जलस्तर खतरे के निशान 30:03 सेंमी पहुंचा।गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन मुस्तैद।
Next post मनिहारी में 57 प्रधान शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षा गुणवत्ता सुधार का संकल्प।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial