बरारी के पश्चिमी बारीनगर बीती रात आग लगने से 7 घर जलकर खाक ।
शाहजहां आलम ( कटिहार )
कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 अंतर्गत धोबीन टोला में बीती रात 12.30 बजे आग लगने से 7 घर जलकर खाक हो गया । हालांकि आग लगने के कारण अब तक पता नही चल पाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सभी लोगों के सोने के बाद रात्री के 12.30 बजे अचानक आग की तपिश से लोगों की नींद खुली तो उनलोगो ने देखा कि घर से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही है सभी लोग आग-आग हल्ला करते हुए घर से बाहर की ओर भागे आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी अपने घर से कुछ भी बाहर नही निकाल पाए ,बमुश्किल गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग की लपटें सात घर को अपने जद में ले चुकी थी, और इस भीषण ठंड में सात परिवार से उनके सर से आशियाना छीन लिया। इस अगलगी की घटना में मो अनसूर अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ बेघर हो गए और उनकी सायकिल भी जल गई तो वही खुसबुर रहमान अपनी पत्नी और 7 बच्चों को बचाने में तो सफल रहे लेकिन अपने घर और 2 बकरी को नही बचा पाए साथ ही एक गाय भी बुरी तरह जल गई ,तन्जेला खातून भी अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ घर से बेघर हो गयी,मो ताहिर भी अपने परिवार के 7 सदस्य, तो सफीना खातून अपने परिवार के 6 सदस्य,तरजुमा खातून अपने परिवार के 5 तो समनेहार खातून अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ घर से बेघर हो गए ,कुल मिला कर कहा जाए तो इस अग्निकांड में सात परिवार के कुल 47 सदस्यों से इस भीषण ठंड में जब कि लोगों के घर से बाहर भी निकलने में सोचना पड़ता है। ऐसे समय मे उनके सर से छत को छीन लिया ,बताते चले कि इस अग्निकांड में जले सभी घर कच्चे ,ठाठ, और खपरैल के थे।भीषण अग्निकांड से हुए पीड़ित परिवारों को देखने के लिए सोमवार की सुबह अंचल कर्मी एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अब्दुल्लाह सहित क़ई समाजसेवी पहुँचे।जिन्होंने घटना की जांच पड़ताल की।पीड़ित परिवार को मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अब्दुल्लाह ने सांत्वना देते हुए सभी परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने की बात कही और मौके पर अपने निजी कोष से खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करवाया,साथ ही अन्य मदद के लिए हमेशा साथ होने का आश्वासन दिया ।
