सिवाना ग्राम में विश्वशांति हेतु 72 घंटे का अष्टयाम ज्ञान यज्ञ शुरू,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी प्रखंड अन्तर्गत सिवाना ग्राम स्थित कृष्ण राधा धाम परिसर में विश्वशांति एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 72 घंटे के अष्टयाम ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया।पूरे परिसर में भक्ति,साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल व्याप्त है।कार्यक्रम के व्यवस्थापक बाबा भोला चौहान और अशोक राय ने बताया कि इस बार अष्टयाम ज्ञान यज्ञ में समेली,पूर्णियां,कटिहार,जरलाही,सुजापुर,चिकनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से 6 किर्तन मंडलियों का जत्था पहुंचा है।बाहर से आए इन मंडलियों की सतत भक्ति-कीर्तन से पूरा वातावरण दिव्य और आध्यात्मिक बन गया है।यज्ञ में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।मुख्य अतिथि के रूप में सेमापुर से आये समाजसेवी संजय चौधरी सहित दर्जनों गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और यज्ञ में अपनी आस्था व्यक्त की।श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल पर अटूट भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्त लगातार प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में सिवाना ग्राम के हीरो चौहान,जितेंद्र चौहान,रवि चौहान सहित दर्जनों युवा और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।ग्रामवासियों के सहयोग और भक्ति भाव के कारण कार्यक्रम लगातार उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहा है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
