June 27, 2026

जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात को मुख्य अभियुक्त नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 दिनांक 16/11/25 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को उसे विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस कार्रवाई में एसआई आशिष कुमार, एसआई अजीत चौधरी, पीएसआई अमित कुमार तथा पीएसआई सत्यम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसके दौरान हत्या के प्रयास की घटना सामने आई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

Previous post चार माह बाद फिर चली फेरी, मनिहारी–साहिबगंज मार्ग पर यात्रियों में खुशी की लहर।
Next post सिवाना ग्राम में विश्वशांति हेतु 72 घंटे का अष्टयाम ज्ञान यज्ञ शुरू,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial