November 16, 2026

धोकरदह गावों में एक दिवसीय इजलास-ए-आम का होगा आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 0 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत मदरसा रहमते आलम धोकरदह गावों में एक दिवसीय एकरोजा अजीमुश्शान इजलास-ए-आम कॉन्फ्रेंस का आयोजन 9 नवम्बर बरोज जुमेरात को किया जाएगा। जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए मदरसा के अध्यक्ष मो अलाउद्दीन, सदर मो सेराजुल, खजांची अब्दुल सलाम, कमेटी के सदस्य मो जाकिर, मो सादिक, निरीरुल इस्लाम, परवेज आलम, मो असफाक, मो मोसद्दिक आदि ने बताया कि भव्य 9 नवम्बर बरोज जुमेरात को एकरोजा अजीमुश्शान इजलास का आयोजन रखा गया है। इस कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया की मदरसा रहमते आलम धोकरदह के अगुवाई में किया जा रहा है। उक्त मदरसे में बच्चों को दीनी शिक्षा दी जाती है। आयोजित इजलास में मौलाना बदरुहूजा नदवी शमसी मालदा बंगाल, मौलाना नुरुल इस्लाम रहीमी उत्तर दिनाजपुर बंगाल, मौलाना अब्दुल गफ्फार सलफी चतुर्वेदी बनारस यूपी, मौलाना तौहीद आलम सलफी तितवारी के अलावे आदि शिरकत करने आ रहे हैं। कहा की कॉन्फ्रेंस में दूर-दराज से आये मौलाना उपस्थित रहकर तालीम और इस्लाम की तकरीर से लोगों को अवगत कराएंगे। कहा कि इस्लामिक कॉन्फ्रेंस होने से एक दूसरे से मेल मिलाप की जरिया उत्पन्न होता है। और लोगों को इस्लाम के संबंधित नमाज, रमजान और नेक रास्ते पर चलने के बारे में बेहतर जानकारी मिलता है।

Previous post स्वास्थ्य कर्मियों की हुई समीक्षा बैठक।
Next post स्काउट गाइड का 74 वें स्थापना दिवस मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial