June 20, 2026

मनिहारी में निजी फाइनेंस कंपनी कर्मी से ₹75 हजार की छिनतई, हथियार के बल पर वारदात।

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के करैहिया बहियार के समीप भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी से पचहत्तर हजार रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित कर्मी के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। संगम मैनेजर संजीव कुमार ने फर्द बयान में बताया कि वह अपने सहकर्मियों के साथ काटाकोश क्षेत्र से समूह की राशि संग्रह कर मनिहारी स्थित बैंक लौट रहे थे। इसी दौरान तीन-चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर ₹75 हजार से अधिक नकद छीन लिया। घटना सोमवार देर शाम करीब आठ बजे की है। थानाप्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि मामले का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा पूर्व में भी बड़ी राशि ले जाने से पहले पुलिस को सूचना देने की अपील की जाती रही

Previous post एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Next post कुरसेला में मक्का गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial