June 20, 2026

कुरसेला में मक्का गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Read Time:1 Minute, 49 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे–77 के समीप सोमवार देर रात्रि चोरों ने मक्का व्यवसायी कैलाश भगत के मक्का गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम के अंदर पिकअप वाहन घुसाकर करीब दो पिकअप मक्का लोड कर फरार हो गए।पीड़ित कैलाश भगत ने लिखित आवेदन में बताया है कि सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ा और सुनियोजित तरीके से मक्का की बोरियों को पिकअप पर लोड कर ले गए। मंगलवार सुबह जब वे गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर मक्का की बोरियां गायब थीं।घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से पिकअप वाहन से मक्का की लोडिंग करते हुए चोर नजर आ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है तथा चोरी गए मक्का की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Previous post मनिहारी में निजी फाइनेंस कंपनी कर्मी से ₹75 हजार की छिनतई, हथियार के बल पर वारदात।
Next post कुरसेला में पंचायत समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial