November 9, 2026

मनिहारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया, जबकि एसडीपीओ बिनोद कुमार ने सलामी दी। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सनत कुमार, बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ, मनरेगा भवन में दिपक शर्मा और नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।आदर्श थाना में थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. ब्रजेश नंदन सिन्हा, रेल थाना में थानाध्यक्ष जित नारायण हेंब्रम,एलआईसी कार्यालय में प्रबंधक तथा एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में आलिशा सिंह ने तिरंगे को सलामी दी।कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। पूरे क्षेत्र में आजादी और एकता का संदेश गूंजता रहा।

Previous post स्वतंत्रता दिवस के नगर सरकार भवन कटिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन।
Next post 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial