November 9, 2026

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Read Time:3 Minute, 22 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला के सुरेश्वर नगर देवीपुर स्थित सीबीएसई एफिलिएटेड प्लस टू सुतारा में हीं मिशन स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चार सदन भाभा , बोस , कलाम व रमण सदन के बच्चों ने परेड मार्च करते हुए विद्यालय निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पूनम प्रभात व प्राचार्य सत्यजीत सिंह स्वागत किया। विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने झंडातोलन किया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं विद्यालय के बच्चों के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक मनमोहक व देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित थीम नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा । विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह व निर्देशिका पूनम प्रभात ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज, हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को गर्व से याद करते हैं जिन्होंने हमारे लिए एक स्वतंत्र देश में रहने के लिए संघर्ष किया। स्वतंत्रता दिवस न केवल औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता का जश्न मनाता है, बल्कि हमें नागरिकों के रूप में एकजुट भी करता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान हमें याद दिलाते हैं कि हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। हमें अपने देश के प्रति समर्पित भाव रखना होगा। प्यारें बच्चों आप इस भारतवर्ष के स्वर्णिम भविष्य हो । आज भारत के बेटे व बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आप भी मन लगाकर पढ़िए और कुछ बनकर देश व अपने माता-पिता का नाम रोशन कीजिए। वहीं विद्यालय प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों व उपस्थित अभिभावकों के बीच जलेबी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य सहकर्मियों का भरपूर योगदान रहा।

Previous post मनिहारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
Next post जमीन और जमाबंदी रिकॉर्ड को सही करने को लेकर सिऔ ने जमाबंदी दस्तावेज किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial