May 27, 2026

10 +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परभैली के मैट्रिक परीक्षा में 91.20 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने मारी बाजी

Read Time:4 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत मुख्यालय स्थित 10 +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परभैली के मैट्रिक परीक्षा में 91.20 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने उत्तीर्ण कर बाजी मारा है।वही इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में 96.29% छात्र छात्राओं ने उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 10 + 2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परभैली के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में अव्वल अंक से उत्तीर्ण होकर परचम लहराया है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव के कुशल व्यवस्था पठन-पाठन एवं विद्यालय मैनेजमेंट की व्यवस्था की चर्चा हो रहा है। प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव जब से विद्यालय में प्रधानाध्यापक बने है, तब से ही इन्होंने विद्यालय के प्रति एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप मैट्रिक परीक्षा में 91.20% छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.29% छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के द्वारा संचालित मैट्रिक परीक्षा में 91 छात्र छात्राएं शामिल हुए। जिसमें 83 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से 43,द्वितीय श्रेणी में 32, तृतीय श्रेणी में आठ छात्र है। प्रधानाध्यापक श्री यादव ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय टॉपर में सिद्धांत कुमार 464 अंक, मुसर्रत प्रवीण 425 अंक, प्रवीण कुमार 419 अंक, अनवारा खातून 414 अंक, मोहम्मद बिलालुद्दीन 414 अंक प्राप्त किए हैं। वही इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 26 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट कला में 24 छात्र छात्राएं, इंटरमीडिएट विज्ञान में तीन छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। प्रधानाध्यापक श्री यादव ने कहा कि इंटरमीडिएट साइंस में विद्यालय टॉपर के रूप में सीता कुमारी, इफ्तिखार आलम, नईम अख्तर, इंटरमीडिएट कला में इशरत बानो, शिव कुमार शर्मा, शुभम कुमारी शामिल है। विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन कर विद्यालय टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक ममता कुमारी, रक्षा कुमारी, मनोज कुमार मंडल, उज्जवल कुमार, नाजिया सहाब,सीमा कुमारी, नवीन कुमार,फरहत जहां, नगमा खातून, सुनीता कुमारी, कुमारी रुचि आर्या, असित लाल यादव, संजीव कुमार, राजेश कुमार, साजदा प्रवीण, मधु कुमारी, प्रभाकर राय, मो0 बदीउज्जमा,प्रियंका सिंह, बीवी शबनम, निखत प्रवीण,शंभू कुमार मंडल ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Previous post कलश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा
Next post अशोक चौधरी बने जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial