कलश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार को कुरसेला प्रखंड के अयोध्यागंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व कुर्सेला चौक बजरंगबली मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला भैया जिसमें श्रद्धालु की उमड़ी भीड़। बता दे की सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से कलश विसर्जन में महिला ,पुरुष , युवक, युवती तथा श्रद्धालुओ मंदिर में भीङ लगी रही। चैत्र नवरात्रि पर्व का उत्साह अंतिम दिन भी उत्कर्ष पर था।मंदिर में परंपरागत रीति रिवाज से पूजा अर्चना की गई । उसके बाद दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई ,जो कलश विसर्जन शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओ उपस्थिति देखी गई ।गाजे ,बाजे और देवी भक्ति गीतों के साथ अयोध्यागंज बाजार से कलश विसर्जन शोभायात्रा झांकी में राम, सीता,लक्ष्मण, की झांकी कुर्सेला चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर होते हुए एनएच 31 सड़क के किनारे रामपुर ग्वालटोली घैरु घाट नदी के किनारे रीति रिवाज से विसर्जित किया गया ।वहीं दूसरी ओर रामनवमी के अवसर पर कुर्सेला चौक से संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर से भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा निकल गई। इस दौरान कुर्सेला चौक से अयोध्यागंज बाजार का भगवामय हो गया।आस्था की मिसाल बन चुकी रामनवमी शोभायात्रा पूरे कुर्सेला बाजार को राम मय कर दिया।शोभा यात्रा में शामिल राम भक्त एक ही नारा एक ही राम जय श्री राम जय श्री राम जय घोष करते हुए राम भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा में जय श्री राम जय हनुमान की गर्जन से चप्पा चप्पा गूंज रहा था। विसर्जन के दौरान जगह-जगह पर शरबत पानी का स्टॉल लगाया गया था।बता दे की प्रशासनिक स्तर पर चाक चौबंद व्यवस्था थी। शोभा यात्रा के आगे-आगे सदर टू डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, बरारी विधायक विजय सिंह,बीडियो कुमारी प्रियंवदा,अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम,थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार, काफी संख्या में शस्त्र बल के साथ मौजूद थे।
